अमर उजाला
Tue, 8 August 2023
हॉर्ले डेविडसन की बाइक एक्स440 को भारतीय बाजार में बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है।
करीब एक महीने में इस बाइक के लिए कंपनी को 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।
कंपनी की ओर से हाल में ही इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है।
बाइक के तीनों वैरिएंट की कीमत में 10500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
बाइक में 440 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जिससे 27 बीएचपी और 38 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
बाइक की एक्स शोरुम कीमत 2.39 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
जुलाई में कितने वाहनों की हुई बिक्री, जानें डिटेल