अमर उजाला
Tue, 22 August 2023
110 सीसी सेगमेंट में हीरो की ओर से पैशन एक्सटैक और होंडा की ओर से लीवो को ऑफर किया जाता है।
पैशन एक्सटैक को ड्रम और डिस्क ब्रेक वैरिएंट में और लीवो को भी दो वैरिएंट में ऑफर किया जाता है।
पैशन एक्सटैक में कंपनी 113.2 सीसी का इंजन देती है और लीवो में 109.51 सीसी इंजन मिलता है।
हीरो पैशन एक्सटैक में 6.73 किलोवॉट और लीवो में 6.47 किलोवॉट की पावर मिलती है।
हीरो पैशन एक्सटैक में डिस्क ब्रेक, मोबाइल चार्जर पोर्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप मिलते हैं।
होंडा लीवो में कंपनी हैलोजन हैडलैंप, ट्यूबलैस टायर, ड्रम और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स देती है।
लीवो की कीमत 78500 रुपये से और पैशन एक्सटैक की कीमत 80038 रुपये से शुरू होती है।
ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में ये कारें हुई फेल, मिली जीरो रेटिंग