अमर उजाला
Mon, 23 January 2023
हीरो विदा इलेक्ट्रिक के स्कूटर वी1 की डिलीवरी जयपुर में शुरू कर दी गई हैं।
बेंगलुरु के बाद जयपुर दूसरा शहर है जहां पर वी1 की डिलीवरी शुरू की गई हैं।
बेंगलुरु और जयपुर के बाद अब जल्द ही दिल्ली में भी इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी।
कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो वैरिएंट में उपलब्ध करवाती है। इनमें वी1 प्लस और वी1 प्रो शामिल हैं।
वी1 प्लस की जयपुर में कीमत 1.34 लाख रुपये और वी1 प्रो की कीमत 1.47 लाख रुपये है।
स्कूटर में क्रूज कंट्रोल, बूस्ट मोड, टू-वे थ्रोटल, की-लैस एक्सेस, सात इंच टीएफटी स्क्रीन सहित कई फीचर्स मिलते हैं।
16 से 18 महीने के बाद कंपनी स्कूटर वापस करने पर 70 प्रतिशत कीमत वापस देने के लिए बाय बैक स्कीम भी दे रही है।
सिंगल चार्ज में वी1 प्लस की रेंज 143 और वी1 प्रो की रेंज 165 किलोमीटर की है।
बाइक की चेन का ऐसे रखें ख्याल, चलेगी सालों साल