कार में हिल होल्ड कंट्रोल फीचर के फायदे भारतीय कार बाजार में आने वाली कारों में सेफ्टी के लिए काफी सारे फीचर्स दिए जा रहे हैं। इन फीचर्स की वजह से ही सवारियों की सुरक्षा बढ़ती है। अगर आपके पास भी कार है, जिसमें एयरबैग्स और कैमरा सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं तो आपको एक खास फीचर पर ध्यान देने की जरूरत है। नई कार खरीद रहे हैं तो गाड़ी में सेफ्टी के लिए हिल होल्ड कंट्रोल फीचर होना काफी जरूरी है। यह फीचर पहाड़ी रास्तों पर काफी मदददार साबित होता है। कार में मिलने वाला हिल होल्ड कंट्रोल फीचर गाड़ी को चढ़ाई वाली जगह जैसे फ्लाईओवर और ढलान वाले रास्ते पर चलाने में काफी फायदा मिलता है। अगर कार में हिल होल्ड कंट्रोल फीचर है तो गाड़ी को किसी ढलान वाली जगह पर पीछे खिकसने से रोका जा सकता है। कार में हिल होल्ड कंट्रोल की सुविधा होने पर ड्राइवर आसानी से गाड़ी को नियंत्रित कर पाता है। साथ ही कार के ब्रेक पर बार-बार पैर नहीं लगाना पड़ता है। हिल होल्ड कंट्रोल फीचर की वजह से कार किसी बड़े हादसे से सेफ हो जाती है, क्योंकि यह फीचर कार को संतुलित रखता है। कार में हिल होल्ड कंट्रोल फीचर की वजह से सफर काफी हद तक आरामदायक और सुरक्षित हो जाता है। Auto