अमर उजाला
Thu, 22 December 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की मिड साइज सेडान सिटी की नवंबर में कुल 2711 यूनिट्स की बिक्री हुई।
भारत में इसकी एक्स शोरूम कीमत 11.57लाख रुपये से शुरू होती है।
कंपनी की ओर से भारत में कॉम्पैक्ट सेडान के तौर पर अमेज को बेचा जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.62 लाख रुपये से शुरू होती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2022 में अमेज की कुल 3890 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी की सभी कारों में इसकी बिक्री सबसे ज्यादा रही।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा डब्ल्यूआरवी की कुल 430 यूनिट्स की बिक्री नंवबर में हुई।
इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.10 लाख रुपये से शुरू होती है। इसपर कंपनी की ओर से लगातार डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।
होंडा की जैज नवंबर में सबसे कम बिकने वाली कारों में शामिल रही। इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.01 लाख रुपये से शुरू होती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2022 में जैज की कुल 20 यूनिट्स की बिक्री हुई।
जानें नए साल में किन कारों में मिलेगा सीएनजी का विकल्प