होंडा की कारें हुईं महंगी, जानें नई कीमतें

अमर उजाला

Sat, 4 June 2022

Image Credit : Honda

  • होंडा कार्स इंडिया ने City, Amaze, WR-V और Jazz की कीमतें बढ़ा दी हैं
  • इस साल अप्रैल के बाद से होंडा ने दूसरी बार कीमतें बढ़ाई हैं

Image Credit : Honda

Honda WR-V

  • Honda WR-V एसयूवी की कीमत सबसे कम बढ़ी है 
  • पेट्रोल वैरिएंट में 11,900 रुपये की बढ़ोतरी हुई है 
  • जबकि डीजल वैरिएंट की कीमत में 12,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है
Image Credit : Honda

Honda WR-V

  • Honda WR-V की शुरुआती कीमत अब 8.88 लाख से 9 लाख रुपये हो गई है
  • टॉप वैरिएंट की कीमत 12.24 लाख तक बढ़ गई है

Image Credit : Honda

Honda City 4th Genaration
Honda City

  • चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी मिड-साइज़ सेडान पर सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई है
  • होंडा सिटी सेडान चौथी पीढ़ी के मॉडल पर 20,000 रुपये बढ़े हैं
  • अब इसके मैनुअल वैरिएंट की कीमत 9.30 लाख के बजाय 9.50 लाख रुपये हो गई है

Image Credit : For Reference Only

Honda City 5th Genaration
Honda City

  • पांचवीं पीढ़ी की होंडा सिटी भी हुई महंगी
  • सेडान के पेट्रोल और डीजल वैरिएंट में 17,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है
  • इसकी शुरुआती कीमत अब क्रमश: 11.46 लाख रुपये और 15.47 लाख हो गई है

Image Credit : Honda

Honda Amaze facelift

  • होंडा अमेज फेसलिफ्ट सेडान 12,500 रुपये तक महंगी हुई है
  • अमेज की नई शुरुआती कीमत अब 6.43 लाख के बजाय 6.56 लाख रुपये है
  • टॉप-स्पेक अमेज की कीमत अब 11.30 लाख के बजाय 11.43 लाख रुपये है
Image Credit : Honda

Honda Jazz

  • Honda Jazz हैचबैक के सभी वैरिएंट्स की कीमत 12,500 रुपये बढ़ गई है
  • होंडा का अन्य मॉडल की कीमत नहीं बढ़ाई गई है
  • नोट: सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं
Image Credit : Honda

इस कार को जमकर खरीदार रहे लोग, मई में 5 गुना हुई बिक्री

Skoda Auto
Read Now