कार ब्रेक में छोटी सी गड़बड़ी से बंद हो जाएगी गाड़ी अगर आप अक्सर कार से सफर करते हैं तो आपको यहां से काम की जानकारी मिल सकती है। एक छोटी सी गलती और कार बीच रास्ते पर धोखा दे देंगी। कार चलने में कई सारे पार्ट्स काम करते हैं, ऐसे में किसी भी पार्ट में अगर छोटी सी दिक्कत आ जाए तो कार बीच में ही बंद हो सकती है। काफी लोगों को कार के हर उपकरण की जानकारी भी नहीं होती है। ऐसे में कार में क्या परेशानी आई है, इसको समझना और कठिन हो जाता है। कार के ब्रेक काफी महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में ब्रेक के पूरे सिस्टम को समझना काफी जरूरी हो जाता है, नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार के ब्रेक में फ्ल्यूड का स्तर सही होना चाहिए, अगर फ्ल्यूड लेवल कम हो जाए तो ब्रेक सही से काम नहीं करते हैं। हालांकि, कार चलाने वाले अधिकतर लोग इस ओर बहुत ही कम ध्यान देते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि ब्रेक कभी भी काम करना बंद कर देते हैं। कार ब्रेक फ्ल्यूड का स्तर कितना होना चाहिए और इसे कब बदलना चाहिए, इसकी जानकारी कार के मैन्युअल में मिल जाएगी। कार ब्रेक फ्ल्यूड सही स्तर पर रहे तो ब्रेक बेहतर ढंग से काम करते हैं और हादसा होने की संभावना कम हो जाती है। Auto