कार सस्पेंशन को सही रखने में काम आएंगे ये पांच टिप्स
अमर उजाला
Sat, 28 September 2024
Image Credit : FREEPIK
कार में कई सारे नाजुक पार्ट होते हैं, इसके बारे में तो आप जानते होंगे। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि कार सस्पेंशन को किस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है।
Image Credit : FREEPIK
कार सस्पेंशन में किसी तरह की खराबी न हो, इसके लिए जरूरी है कि सही समय पर उसका बेहतर ध्यान रखा जाए, आगे जानिए डिटेल।
Image Credit : FREEPIK
गाड़ी के सस्पेंशन में कई सारे उपकरण या पुर्जे होते हैं, इनमें शॉक ऑब्जर्वर और बॉल जॉइंट्स प्रमुख होते हैं। अगर ये काफी गर्म हो जाए तो इन्हें बदल देना चाहिए।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप ऑफ्टरमार्केट से घटिया और हल्की गुणवत्ता के पार्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कार सस्पेंशन को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
अगर आप सस्पेंशन की सेफ्टी चाहते हैं तो गाड़ी में ज्यादा वजन रखने से बचना चाहिए। कार में वजन की अधिकता से सस्पेंशन पर बुरा असर पड़ता है।
Image Credit : FREEPIK
कार सस्पेंशन की मेंटेनेंस के लिए जरूरी है कि गाड़ी के व्हील सही तरीके से अलाइन हो। अगर पहियों के अलाइनमेंट में कुछ भी गड़बड़ी होती है तो सस्पेंशन को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
कार सस्पेंशन को बेहतर कंडीशन में रखने के लिए टूटी-फूटी सड़कों पर कार को बहुत ध्यान से चलाएं, ताकि सस्पेंशन पर किसी तरह का प्रभाव न हो।