सीएनजी कार से ऐसे मिल सकता है फायदा कार बाजार में पेट्रोल-डीजल के मुकाबले सीएनजी कारों का चलन भी काफी तेजी से बढ़ा है। अगर आप सीएनजी कार का इस्तेमाल करते हैं तो आगे जानिए डिटेल। सीएनजी कार से अच्छी माइलेज मिल सकती है, मगर क्या आप जानते हैं कि सीएनजी कार से पैसों की बचत भी हो सकती है। सीएनजी कार में कभी भी टैंक को पूरा नहीं भरना चाहिए। ऐसा करने से गैस की बर्बादी होती है। पेट्रोल और डीजल कारों की तरह ही सीएनजी कार में भी एसी को जरूरत होने पर ही चलाना चाहिए, ऐसा करके सीएनजी बचाई जा सकती है। सीएनजी कार में फ्यूल टैंक के लीड को हमेशा अच्छी तरह से बंद करना चाहिए, ताकि किसी तरह की लीकेज न हो। सीएनजी कार को हमेशा सूरज की सीधी रोशनी से बचाकर किसी पेड़ या शेड वाली जगह के नीचे पार्क करना चाहिए। सीएनजी कार के टायरों में हमेशा सही मात्रा में एयर प्रेशर होना चाहिए। इससे कार की फ्यूल एफिशियंसी बेहतर होती है। सीएनजी कार के एयर फिल्टर को नियमित तौर पर बदलते रहना चाहिए, क्योंकि एयर फिल्टर में गंदगी जमा हो जाती है, जिससे गैस की खपत बढ़ जाती है। Auto