ह्यूंदै ने बढ़ाए इन एसयूवी के दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै ने तीन एसयूवी के दाम में बढ़ोतरी की है।
कंपनी ने वेन्यू, क्रेटा और अल्काजार की कीमत में बढ़ोतरी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वेन्यू के पेट्रोल वैरिएंट्स के दाम में 25 हजार रुपये बढ़ाए हैं। अब इसकी शुरुआती कीमत 7.68 लाख रुपये हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेटा के पेट्रोल वैरिएंट्स के दाम में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
क्रेटा के डीजल वैरिएंट्स के दाम में 45 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
क्रेटा पेट्रोल की शुरुआती कीमत 10.84 और डीजल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 11.89 लाख रुपये है।
अल्काजार के कुछ डीजल वैरिएंट के दाम में 45 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
अल्काजार की शुरुआती कीमत 16.10 और टॉप वैरिएंट की कीमत 21.10 लाख रुपये है।
महिंद्रा ने बढ़ाए स्कॉर्पियो क्लासिक के दाम, जानें नई कीमत