अमर उजाला
Wed, 18 January 2023
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से भारतीय बाजार में ग्रैंड आई-10 नियोस को अपडेट कर लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी इस कार को 20 जनवरी को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।
फेसलिफ्ट ग्रैंड आई-10 नियोस के लिए कुछ समय पहले ही बुकिंग शुरु की गई थी।
फेसलिफ्ट में कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
कार में 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन होगा। जिससे 83 पीएस की ताकत मिलेगी।
सीएनजी के साथ भी 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। जिससे 69 पीएस की पावर मिलेगी।
नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB-C पोर्ट, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और वायरलेस चार्जिंग जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें हिल होल्ड असिस्ट, ईएससी, टीपीएमएस, छह एयरबैग्स और क्रूज कंट्रोल को दिया जा सकता है।
जानें कैसी है मारुति की फ्लेक्स फ्यूल वैगन आर