अमर उजाला
Mon, 21 August 2023
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ह्यूंदै वेन्यू का नाइट एडिशन और टाटा नेक्सन का डार्क एडिशन ऑफर किया जाता है।
वेन्यू में ब्लैक के साथ ब्रॉस कलर दिया जाता है जबकि नेक्सन में ब्लैक के साथ रेड कलर की थीम मिलती है।
वेन्यू में ब्लैक पेंट फ्रंट ग्रिल, लोगो, ब्लैक पेंट अलॉय व्हील्स के साथ रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं।
नेक्सन में ब्लैक अलॉय व्हील्स, पियानो ब्लैक ट्राई एरो ग्रिल के साथ रेड इंसर्ट, ब्लैक इंटीरियर के साथ रेड कलर की सीट्स मिलती हैं।
वेन्यू के नाइट एडिशन की कीमत 9.99 लाख रुपये से होती है और इसके टॉप वैरिएंट को 13.48 लाख रुपये तक है।
नेक्सन के डार्क एडिशन को 7.99 लाख रुपये की कीमत से 14.60 लाख रुपये के बीच खरीदा जा सकता है।
जुलाई में रही इन स्कूटर्स की सबसे ज्यादा मांग