कार इंटीरियर को इन टिप्स से रख सकते हैं साफ अक्सर लोग कार को बाहर साफ रखने की कोशिश करते हैं। सर्विस के दौरान भी कार के एक्सटीरियर की चमक बनाए रखने के लिए उस पर पेंट करवाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कार की लाइफ बढ़ाने में उसका इंटीरियर भी काफी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इंटीरियर को साफ रखना काफी जरूरी है। कार का डैशबोर्ड इंटीरियर का खास हिस्सा माना जाता है। ऐसे में डैशबोर्ड की सफाई के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं। कार डैशबोर्ड को साफ रखने के लिए किसी सॉफ्ट ब्रश की मदद ले सकते हैं। इससे डैशबोर्ड पर किसी तरह के स्क्रैच भी नहीं पड़ते हैं। अगर आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं तो फिर डैशबोर्ड साफ रखने के लिए किसी माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार का डैशबोर्ड साफ करने के लिए बाजार में खास तरह के स्प्रे भी आते हैं, इनकी मदद से आसानी से काम हो जाएगा। गाड़ी के डैशबोर्ड को लंबे समय तक चलाने के लिए उसकी नियमित सफाई जरूरी है। इससे कार की रिसेल वैल्यू में भी इजाफा होता है। Auto