बाइक ट्रांसमिशन सिस्टम का कैसे रखें ध्यान अगर आप बाइक चलाने के शौकीन हैं तो बाइक का ख्याल रखना भी काफी जरूरी है। कई बार मोटरसाइकिल की जरा सी परेशानी काफी बड़ी हो जाती है। बाइक चलने के दौरान काफी धूल-मिट्टी बाइक के एक्सटीरियर के साथ-साथ चेन पर भी लगती है। ऐसे में चेन की सफाई बहुत जरूरी हो जाती है। मोटरसाइकिल के ट्रांसमिशन सिस्टम में अगर कोई परेशानी आ जाए तो बाइक की परफॉर्मेंस कम हो जाती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर बाइक की चेन में किसी तरह की दिक्कत आ जाए तो इससे बाइक का पीछे वाला पहिया सही से काम नहीं करता है। काफी लोगों को यह नहीं पता होता है कि बाइक की चेन को किस तरह से साफ और सही रखा जा सकता है। ऐसे में आगे जानिए डिटेल। बाइख के ट्रांसमिशन सिस्टम को सही कंडीशन में रखने के लिए चेन की सफाई और उसे लुब्रिकेट करना जरूरी है। अगर आप मोटरसाइकिल की चेन को साफ करने का उचित तरीका नहीं जानते हैं तो किसी मैकेनिक की मदद ले सकते हैं। Auto