टीवीएस रोनिन की इन खूबियों को नहीं जानते होंगे आप
हेडलैंप में टी-शेप्ड एलईडी लाइट दी गई है। कंपनी इसे वर्टिकली स्टैक्ड कॉम्पैक्ट राउंड-शेप्ड हेडलाइट के रूप में पेश करती है।
कंपनी का दावा है कि बाइक अपने ओवरऑल डिजाइन और चेसिस के साथ एक मजेदार राइडिंग एक्सपीरियंस देती है।
इसमें 225.9cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। जिससे बाइक को 15.01 kW की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क मिलता है।
बाइक की बिल्ड क्वालिटी पर भी कंपनी ने खासा ध्यान दिया है। बाइक के फ्यूल टैंक, हैंडल, चेन कवर, साइड मिरर आदि काफी मजबूत हैं।
रोनिन की ग्राउंड क्लियरेंस भी 181 एमएम रखी गई है। जिससे दो लोगों के बैठने पर भी बाइक स्पीड ब्रेकर पर नहीं लगती।
टीवीएस ने बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.49 लाख से 1.69 लाख रुपये के बीच रखी है।
जानें क्या है देश के सबसे हाईटेक एक्सप्रेस वे की खासियत