अमर उजाला
Sun, 11 December 2022
पीएम मोदी ने नागपुर और मुंबई के बीच 710 किलोमीटर में से 520 किलोमीटर का उद्घाटन किया है, जो नागपुर से शिरडी तक है।
यह भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेस वे में से एक है। जो महाराष्ट्र के 11 जिलों से निकलता है। नागपुर से शिरडी के बीच 900 रुपये का टोल लगेगा।
इसे 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसपर कुल 26 टोल टैक्स काउंटर बनाए गए हैं।
इस एक्सप्रेस वे के निर्माण में 55 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस समृद्धि एक्सप्रेस वे का नाम दिया गया है।
एक्सप्रेस वे पर इलेक्ट्रिक कारों को ध्यान में रखते हुए हर 40 से 50 किलोमीटर पर चार्जिंग की व्यवस्था मिलेगी।
एक्सप्रेस वे में 240 छोटे पुल, 54 फ्लाईओवर और 28 बड़े पुल बनाए गए हैं।
इंटरचेंज के पास करीब 35 से 40 हेक्टेयर जमीन पर सोलर पावर प्रोजेक्ट लगेंगे, जिससे 161 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होगा।
किस कीमत पर मिलेगी ह्यूंदै Ioniq6, जानें कैसे हैं फीचर्स