अमर उजाला
Tue, 17 January 2023
ऑटो एक्सपो 2023 में लेक्सस ने अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कार को शोकेस किया है।
लेक्सस की ओर से एलएफ-30 इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार को काफी पसंद किया जा रहा है।
इससे पहले इस कार को पहली बार 2019 के टोक्यो मोटर शो में दिखाया गया था।
कार में ऑनबोर्ड आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस, वायरलैस चार्जिंग, लेक्सस एयरपोर्टर जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है।
ताजुना कॉकपिट की झलक कार के इंटीरियर में देखने को मिलती है।
इसमें लगी मोटर से कार को 544 हॉर्स पावर और 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कार में 110 किलोवॉट की बैटरी को लगाया गया है जिससे सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
ऑटो एक्सपो में पेश हुई सोलर इलेक्ट्रिक कार, जानें खूबियां