अमर उजाला
Wed, 24 May 2023
जापानी कार कंपनी टोयोटा के लग्जरी ब्रॉन्ड लेक्सस ने भारत में नई एलसी 500 एच को लॉन्च किया है।
कार में 3.5 लीटर का वी6 इंजन दिया गया है, जिससे 354 बीएचपी और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
इस इंजन से कार को सिर्फ पांच सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार से चलाया जा सकता है।
कार में 12.3 इंच टचस्क्रीन, मल्टी फंक्शन स्टेयरिंग व्हील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें कई एयरबैग्स, क्रैश सेंसर, ईबीडी, एबीएस, वीएससी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इसकी कीमत 2.39 करोड़ रुपये है जो इसके स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले ज्यादा है।
टाटा अल्ट्रोज का होगा इन सीएनजी हैचबैक से मुकाबला