अमर उजाला
Thu, 31 July 2025
भारत दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा बाजार है। यहां सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बनते और बिकते हैं।
लेकिन भारत में दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां भारी तादाद में अपने वाहनों को एक्सपोर्ट भी करती हैं।
आकड़ों पर नजर डालें तो इस साल अप्रैल-जून तिमाही में भारत से कुल 11,36,942 यूनिट्स दोपहिया वाहनों का एक्सपोर्ट हुआ है।
भारत से बाइक-स्कूटर को एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड प्रमुख निर्माता हैं।
भारत में बनने वाले टू-व्हीलर दुनियाभर में भेजे जाते हैं जिनमें अफ्रीका, यूरोप, मिडिल ईस्ट, साउथ एशिया और नॉर्थ अमेरिका प्रमुख हैं।
देशों की बात करें, तो जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, इटली के साथ-साथ थाइलैंड और सिंगापुर में भारत में बने टू-व्हीलर एक्सपोर्ट होते हैं।
इन देशों के अलावा, नेपाल, भूटान और मयांमार जैसे पड़ोसी देशों में भी भारत में बनी बाइक्स की खूब डिमांड है।
इथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ने से आपकी गाड़ी पर क्या होगा असर?