अमर उजाला
Wed, 16 August 2023
महिंद्रा की ओर से साउथ अफ्रीका में थार के इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश कर दिया गया है।
यह भारत में उपलब्ध थार के मुकाबले में ज्यादा बड़ी है और इसमें व्हीलबेस को बढ़ाया गया है।
इसमें कंपनी की ओर से नया लोगो, ब्लैक आउट बंपर, एलईडी डीआरएल के साथ चौकोर हेडलाइट दी गई हैं।
कंपनी ने इसे इंग्लो प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसकी बैटरी और मोटर की जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है।
इलेक्ट्रिक थार के अलावा कंपनी की ओर से स्कॉर्पियो एन पर आधारित पिकअप कॉन्सेप्ट को भी पेश किया।
जानकारी के मुताबिक कंपनी की योजना बोलेरो, स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 700 को भी इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की है।
जुलाई में इन हैचबैक कारों की रही मांग, जानें टॉप-5 का हाल