अमर उजाला
Fri, 3 February 2023
महिंद्रा की ओर से 10 फरवरी को भारत में नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश किया जाएगा।
कंपनी हैदराबाद में फैशन फेस्टिवल के दौरान इन कारों को पेश करने की तैयारी कर रही है।
पहली बार कंपनी इन उत्पादों को भारत ला रही है।
एक्सयूवी और बीई नाम से दो ब्रॉन्ड की नई इलेक्ट्रिक कारों को कंपनी इस दौरान पेश करेगी।
इनमें XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 कारें शामिल होंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन कारों को 2024 से 2026 के बीच लॉन्च किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा सस्ता, बजट में दिया सरकार ने तोहफा