अमर उजाला
Wed, 7 December 2022
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से एक जनवरी 2023 से कारों के दामों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
कंपनी की ओर से अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि नए साल के कितने दाम बढ़ेंगे। लेकिन सभी कारों के दाम बढ़ाए जाएंगे।
ऑडी ने भी नए साल से कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
कंपनी की ओर से सभी मॉडल्स पर 1.7 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
किया की ओर से भी एक जनवरी 2023 से कारों के दाम बढ़ाए जा सकते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कारों में कर सकती है।
मर्सिडीज बेंज भी नए साल से कारों की कीमत बढ़ाएगी। कंपनी पांच फीसदी तक कारों के दाम एक जनवरी 2023 से बढ़ा देगी।
ड्राइविंग के समय फॉलो करें यह नियम, रहेंगे सुरक्षित