अमर उजाला
Wed, 18 January 2023
मारुति ने ऑटो एक्सपो 2023 में फ्लेक्स फ्यूल वाली वैगन आर को पेश किया है।
हालांकि अभी यह सिर्फ एक प्रोटोटाइप मॉडल है। इस तकनीक की कार के प्रोडक्शन मॉडल को आने में समय लगेगा।
सामान्य पेट्रोल और सीएनजी वैगन आर की तरह ही फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप वाली वैगन आर है।
इसकी लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस सामान्य वैगन आर की तरह ही है।
कार में ड्यूल टोन इंटीरियर रखा गया है। जिसमें ब्लैक और बीज कलर शामिल हैं।
स्टेयरिंग पर म्यूजिक और फोन के कंट्रोल्स दिए गए हैं। साथ ही टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है।
प्रोटोटाइप मॉडल भी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ शोकेस किया गया है।
RE की बहुप्रतीक्षित क्रूजर बाइक लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स