अमर उजाला
Thu, 2 March 2023
एमजी की ओर से कॉमेट ईवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।
कंपनी इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को साल के मध्य तक लॉन्च कर सकती है।
इस कार को कई देशों में वूलिंग एयर ईवी के नाम से बेचा जाता है।
कई बार इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
इसकी लंबाई चार मीटर से काफी कम होगी और इसमें चार सीट मिल सकती हैं।
कंपनी इसमें 20 से 25KWH की बैटरी का उपयोग कर सकती है जिससे इसे 200 से 300 किमी चलाया जा सकेगा।
सेफ्टी के लिए भी इसमें कई नए फीचर्स को दिया जा सकता है, जिसमें एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसकी कीमत को सात से 10 लाख रुपये के बीच रख सकती है।
भारत आई लैंड रोवर डिफेंडर 130, जानें खूबियां