अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
मिड साइज एसयूवी हैक्टर की कीमतों में एमजी मोटर्स की ओर से 61 हजार रुपये की अधिकतम बढ़ोतरी की है।
बढ़ोतरी के बाद हैक्टर की कीमत 15 लाख से 22.12 लाख रुपये के बीच हो गई है।
प्रीमियम एसयूवी ग्लॉस्टर की कीमतों में भी कंपनी ने 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
इसकी कीमत 38.08 लाख रुपये से 39.60 लाख रुपये एक्स शोरुम तक हो गई है।
कॉम्पैक्ट एसयूवी एस्टर की कीमत में 41 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरूआती कीमत 10.82 लाख रुपये है जबकि सैवी टर्बो ऑटो की कीमत 18.69 लाख रुपये है।
अप्रैल में मिड साइज सेडान की कितनी हुई बिक्री, जानें टॉप-5 का हाल