अमर उजाला
Thu, 15 December 2022
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी भी नए साल में कारों की कीमत बढ़ा देगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी सभी मॉडल्स की कीमतों में इजाफा करेगी।
कंपनी की ओर से एक जनवरी 2023 से कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।
कीमतों में इजाफा मॉडल और वैरिएंट के मुताबिक किया जाएगा।
कच्चे माल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के कारण कारों की कीमत बढ़ाई जाएगी।
कंपनी भारत में एस्टर, हैक्टर, हैक्टर प्लस, ग्लॉस्टर और जेडएस ईवी जैसी कारें बेचती है।
नए साल में कंपनी की ओर से नई कारों को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
ये हैं 5 लाख रुपये से कम कीमत वाली सस्ती कारें