अमर उजाला
Mon, 15 May 2023
ह्यूंदै की नई वर्ना की अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा डिमांड रही।
ह्यूंदै ने बीते महीने मिड साइज सेडान की कुल 4001 यूनिट्स की बिक्री की है।
दूसरे नंबर पर 16.52 फीसदी नेगेटिव ग्रोथ के साथ होंडा की सिटी रही, इसकी कुल 1920 यूनिट्स की बिक्री हुई।
तीसरे नंबर पर 34.76 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ के साथ स्कोडा स्लाविया आई। इसकी 1586 यूनिट्स की बिक्री हुई।
अगला नंबर फॉक्सवैगन की वर्टुस का रहा। कंपनी ने अप्रैल में इसकी 1481 यूनिट्स की बिक्री की।
पांचवें पायदान पर मारुति की सियाज रही। इसकी 1017 यूनिट्स की अप्रैल 2023 में बिक्री हुई।
मदर्स डे पर अपनी मां को करें इलेक्ट्रिक स्कूटर गिफ्ट