अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
मोटर बाइक राइडिंग के लिए चेन का सही तरह से काम करना बहुत जरूरी होता है।
अगर मोटरसाइकिल की चेन ढीली हो जाए या फिर टूट जाए, तो फिर उसे आगे-पीछे करना भी मुश्किल होता है।
इसलिए सुरक्षित राइडिंग के लिए मोटरसाइकिल की चेन का ध्यान, काफी आसान तरीकों से रखा जा सकता है।
मोटरसाइकिल की चेन को हमेशा साफ रखना चाहिए। इसके लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कुछ लोग बाइक की चेन पर स्प्रे की जगह ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, जिससे चेन की उम्र कम होती है।
बाइक की चेन की उम्र बढ़ाने के लिए इसपर चेन कवर भी लगाया जा सकता है।
भारतीयों को क्यों इतनी पसंद है सफेद रंग की कार?