अमर उजाला
Thu, 28 August 2025
लापरवाही से दोपहिया वाहन चलाने से कई बार गाड़ी में कई खराबियां हो जाती हैं।
इनमें से एक है क्लच प्लेट का खराब होना। लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखने से समस्या से बचा जा सकता है।
जब भी मोटरसाइकिल चलाएं तो हमेशा गियर बदलते हुए सावधान रहना चाहिए। हमेशा पूरा क्लच दबाकर ही गियर बदलें।
कुछ लोग तेज स्पीड में गाड़ी चलाते समय अचानक से ब्रेक लगाते हैं। ऐसा करने से भी क्लच प्लेट जल्दी खराब हो जाती है।
कुछ लोग क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं या क्लच दबाकर रेस देते हैं। ऐसा करने से इसमें खराबी आने की संभावना बढ़ जाती है।
कम स्पीड में बाइक चलाते हैं तो पहले ब्रेक नहीं दबाना चाहिए। पहले हल्का क्लच दबाएं उसके बाद ही ब्रेक लगाएं।
ज्यादा रेंज के लिए इलेक्ट्रिक कार को कैसे ड्राइव करें