अमर उजाला
Thu, 9 February 2023
ओला की ओर से पांच नई बाइक्स को पेश करने की तैयारी हो रही है।
कंपनी जल्द ही इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को भारतीय बाजार में पेश करेगी।
सीईओ भाविश ने इन बाइक्स की झलक दिखाई है।
बाइक्स को कई सेगमेंट में लाया जाएगा, जिनमें कम्यूटर, क्रूजर, एडवेंचर, रेट्रो और स्पोर्ट्स बाइक हो सकती हैं।
इन बाइक्स की कीमत 85 हजार रुपये से लेकर करीब 1.40 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक इनमें ADAS, ड्यूल चैनल एबीएस, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
सुजुकी ने पेश की दो नई बाइक्स, जानें क्या है खूबियां