अमर उजाला
Wed, 24 May 2023
ओला के एसवन एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलवरी को जल्द ही शुरू किया जाएगा।
कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक स्कूटर की डिलवरी को एक जुलाई से शुरू किया जा सकता है।
स्कूटर को तीन वैरिएंट में उपलब्ध करवाया जाता है।
इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा और रेंज 85 से 165 किलोमीटर तक है।
स्कूटर को तीन बैटरी के विकल्प के साथ ऑफर किया जाता है, जिसमें दो, तीन और चारKWh शामिल हैं।
इसकी कीमत की शुरूआत 84999 रुपये से होती है और चारKWh वैरिएंट की कीमत 1.10 लाख रुपये है।
लेक्सस ने लॉन्च की नई कूपे कार, जानें कीमत और खूबियां