फेस्टिव सीजन में कार से जा रहे हैं ट्रिप पर, ध्यान रखें ये बातें देश में आने वाले कुछ समय में फेस्टिव सीजन की शुरूआत हो जाएगी। त्योहारी मौसम के दौरान काफी लोग अपनी कार के जरिए ट्रिप पर जाते हैं। अगर आप भी अपनी कार से किसी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो आगे जानिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है। कार के साथ रोड ट्रिप पर जाने से पहले गाड़ी की सर्विस करवा लें, इससे सफर के बीच कोई रुकावट नहीं आएगी। साथ ही गाड़ी के सभी जरूरी द्स्तावेजों को अपने साथ किसी सेफ जगह पर रखें, ताकि सफर के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। कार के साथ इस त्योहारी मौसम में ट्रिप पर जाने से पहले बैटरी की जांच करनी चाहिए, वरना बीच सफर में कार धोखा दे सकती है। कार में सभी फ्ल्यूड का स्तर पूरा होना चाहिए, ताकि ट्रिप के दौरान गाड़ी में किसी तरह की कोई खराबी न हो। फ्ल्यूड की कमी से इंजन में दिक्कत हो सकती है। कार से किसी लंबी ट्रिप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार किसी मैकेनिक से ब्रेक की जांच जरूर करवाएं। फेस्टिव सीजन में कार से ट्रिप पर जाने से पहले गाड़ी के सभी फिल्टर की जांच करनी चाहिए। नहीं तो कार में कई तरह की दिक्कत हो सकती है। Auto