अमर उजाला
Tue, 15 August 2023
पीएम मोदी लाल किले तक अपनी रेंज रोवर सेंटिनल एसयूवी से आए।
यह एसयूवी किसी भी तरह के हमले को आसानी से झेल सकती है।
इसपर बम और गोलियों का असर नहीं होता और यह आई ई डी ब्लास्ट को भी झेल सकती है।
टायर डैमेज होने के बाद भी इसे करीब 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
यह एसयूवी गैस, केमिकल हमलों को भी आसानी से झेल सकती है।
इसमें पांच लीटर का वी8 सुपरचार्ज्ड इंजन दिया जाता है, जिससे 375 बीएचपी और 508 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
यह एसयूवी होने के बाद भी सिर्फ 5.8 सेकेंड में जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर सकती है।
इसकी टॉप स्पीड 218 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की इस एसयूवी की कीमत करीब 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच है।
टाटा ने बताया अल्ट्रोज सीएनजी देती है कितना माइलेज