अमर उजाला
Thu, 10 August 2023
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को राज्य सरकार ने राहत दी है।
राज्य में एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है।
उन्होंने बताया कि ईवी का रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू हो गया है और नई नीति अधिसूचित होने तक यह जारी रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया है कि ईवी नीति के विस्तार की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है और कैबिनेट नोट के मसौदे को मंजूरी मिल गई है।
सात अगस्त को दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तीन साल पूरे होने पर ईवी रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया था।
मर्सिडीज ने लॉन्च की नई जीएलसी, जानें कीमत और खूबियां