अमर उजाला
Thu, 2 February 2023
फ्रेंच कार कंपनी रेनो ने इंडिया में अपने पूरे पोर्टफोलियो को अपडेट कर दिया है।
कंपनी ने पूरे पोर्टफोलियो को बीएस6 के दूसरे चरण के मुताबिक अपडेट किया है।
अपडेट में कई फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर जोड़ा गया है।
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम को स्टैंडर्ड तौर पर जोड़ा है।
हिल स्टार्ट असिस्ट फीचर को काइगर और ट्राइबर के साथ क्विड के कुछ वैरिएंट में दिया गया है।
कंपनी ने अपनी कारों में सेल्फ डायग्नोस्टिक डिवाइस को भी लगाया है, जिससे चलाते समय उत्सर्जन पर नजर रखी जा सकेगी।
इसके साथ ही कंपनी ने क्विड के नए आरएक्सई वैरिएंट को भी लॉन्च किया है।
कंपनी भारत में क्विड, ट्राइबर और काइगर जैसे वाहनों की बिक्री करती है।
ह्यूंदै ने बढ़ाए इन एसयूवी के दाम, जानें कितनी हुई बढ़ोतरी