इन मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक कारें ने दुनिया में भारत का सिर किया ऊंचा

अमर उजाला

Thu, 26 January 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यहां हम आपको उन मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहें जिन्होंने दुनिया में भारत का परचम लहराया।
Image Credit : सोशल मीडिया

Tata Tiago EV

  • पिछले साल लॉन्च हुई टाटा मोटर्स की Tata Tiago EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।
  • इसकी शुरुआती  कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Image Credit : सोशल मीडिया

Tata Tiago EV

  • Tiago EV के टॉप एंड ट्रिम में 24 KWh का बैटरी पैक है, जो सिंगल चार्ज में 315 किमी का रेंज देता है। 
  • इस छोटी ईवी का फिलहाल कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है। जल्द ही इसे आगामी Citroen eC3 से टक्कर मिलेगी।

Image Credit : सोशल मीडिया

Tata Tigor EV

  • टाटा मोटर्स ने कुछ महीनों पहले Tata Tigor EV को अपडेट किया है। अब इसमें 26 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 350 किमी का रेंज देता है। 
  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपये है। 

Image Credit : tata motors

Tata Nexon EV

  • Tata Nexon EV इस समय भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। 
  • यह कार दो वर्जन - Prime और Max में उपलब्ध है। 

Image Credit : Tata Motors

Tata Nexon EV

Nexon EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है, जो टॉप ट्रिम के लिए 18.99 लाख रुपये तक जाती है। 

Image Credit : Tata Motors

Tata Nexon EV Max

लॉन्ग-रेंज मॉडल Tata Nexon EV Max में 40.5 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 453 किमी का रेंज देता है।
Image Credit : Tata Motors

Mahindra XUV400

हाल ही में सीधे तौर पर Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए लॉन्च की गई Mahindra XUV400 की कीमत 15.99 लाख रुपये से 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 
Image Credit : Mahindra

Mahindra XUV400

Mahindra XUV400 के लॉन्च-रेंज वर्जन में 39.4 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 456 किमी का रेंज देता है।

Image Credit : Mahindra

Mahindra XUV400

यह इलेक्ट्रिक एसयूवी सिर्फ 8.3 सेंकड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 
Image Credit : Mahindra

MG ZS EV

  • MG ZS EV का पिछले साल फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया है।
  • इसमें 50.3 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 461 किमी (ARAI-प्रमाणित) का रेंज देता है।
Image Credit : सोशल मीडिया

MG ZS EV

इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 22.89 लाख रुपये से 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Image Credit : सोशल मीडिया

Hyundai Kona Electric

साल 2019 में भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लॉन्च की गई Hyundai Kona Electric की इस समय कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Image Credit : सोशल मीडिया

Hyundai Kona Electric

इसमें 39.2 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 452 किमी का रेंज देता है।
Image Credit : Hyundai

Hyundai Ioniq 5

इस महीने की शुरुआत में ऑटो एक्सपो में लॉन्च की गई Hyundai Ioniq 5 की कीमत 44.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 
Image Credit : अमर उजाला

Hyundai Ioniq 5

इस लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी में 72.3 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 631 किमी (ARAI-प्रमाणित) का रेंज देता है। 
Image Credit : Hyundai

Mercedes-Benz EQS 580

Mercedes-Benz EQS 580 को पिछले साल पहली मेड इन इंडिया लग्जरी ईवी के तौर पर लॉन्च किया गया था। 
Image Credit : Mercedes benz

Mercedes-Benz EQS 580

भारत में स्थानीय तौर पर असेंबल की जाने वाली इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Image Credit : Mercedes benz

Mercedes-Benz EQS 580

  • EQS 580 में एक बड़ा 107.8 KWh का बैटरी पैक मिलता है, जो सिंगल चार्ज में 857 किमी (ARAI-प्रमाणित) का रेंज देता है।
  • जो इसे भारत में सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक वाहन बनाता है। 

Image Credit : Mercedes benz

Mahindra e20

भले ही यह कार अब बंद हो गई हो लेकिन यह भुलाई नहीं गई है। आज के जमाने में मिलने वाली इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में Mahindra e20 कहीं नहीं ठहरती, लेकिन यह एक ऐसी कोशिश थी जो समय से काफी पहले की गई थी।
Image Credit : For Reference Only

Mahindra e20

यह एक ऐसे समय में लाई गई थी जब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खारिज कर रहे थे और इसे भविष्य की बात करार दे रहे थे। निश्चित रूप से Mahindra e20 हमें एक भारतीय होने पर गर्व कराती है।

Image Credit : For Reference Only

गणतंत्र दिवस पर जानें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कार कितनी है खास

सोशल मीडिया
Read Now