अमर उजाला
Thu, 17 April 2025
बाइक चलाने वक्त जूता पहनने की सलाह दी जाती है ताकि पैर सुरक्षित रहें।
कई बार लोग शिकायत करते हैं कि चप्पल पहनकर बाइक चलाने पर उनका चालान कट गया।
लेकिन क्या सच में चप्पल पहनकर बाइक-स्कूटर चलाने पर चालान काटने का कानून है?
बता दें कि मोटर वाहन एक्ट 1988 में चप्पल पहनकर टू-व्हीलर चलाने पर जुर्माना लगाने का कोई कानून नहीं है।
यानी चप्पल पहनकर टू-व्हीलर चलाने पर पुलिस चालान नहीं काट सकती।
इसके अलावा, हाफ शर्ट या लूंगी-बनयान पहनने पर भी चालान काटने का प्रावधान नहीं है।
हालांकि, आपको अपनी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हमेशा जूते और अच्छे राइडिंग गीयर पहनकर ही टू-व्हीलर चलाना चाहिए।
कितने खर्च में पुराना पेट्रोल स्कूटर बन जाएगा इलेक्ट्रिक