इस ट्रिक से बढ़ जाएगी कार टायरों की लाइफ आपके पास कार है तो आप उसका सही से रखरखाव रखते होंगे। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इससे गाड़ी की परफॉर्मेस कम हो जाती है। कार के टायर भी काफी अहम होते हैं। अगर टायरों में किसी तरह की परेशानी आती है तो कार सही से नहीं चलती है। ऐसे में कार के टायरों को लंबे समय तक किस तरह से चलाया जाए। आगे जानिए आसान सी ट्रिक। कार के टायरों की लाइफ बढ़ाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है। मगर इसकी जानकारी बहुत कम लोगों को पता होती है। दरअसल, कार के टायरों को घुमाने से उन्हें समान रुप से घिसने में आसानी होती है। इससे टायरों की लाइफ बढ़ती है। अगर टायर सही और समान रुप से घुमेंगे और घिसेंगे तो कार के इंजन पर अधिक दबाव नहीं पड़ेगा। टायरों को घुमाने से सड़क पर उनकी पकड़ मजबूत होती है और वे लंबे समय तक चलते हैं। Auto