अमर उजाला
Sat, 14 January 2023
Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) 16 जनवरी, 2023 को Super Meteor 650 को लॉन्च करेगी।
इसी दिन सुपर मीटियोर 650 की कीमतों का एलान किया जाएगा।
भारत पहला बाजार होगा जहां नई सुपर मीटियोर 650 को लॉन्च किया जा रहा है।
रॉयल एनफील्ड ने एलान किया है कि इसकी डिलीवरी कुछ ही हफ्तों में शुरू हो जाएगी।
Royal Enfield Super Meteor बाइक दो वैरिएंट्स - सोलो टूरर और ग्रैंड में उपलब्ध होगी।
नया Royal Enfield Super Meteor कंपनी की ओर से 650 सीसी की तीसरी पेशकश है।
इसमें उसी पैरलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया है जो Interceptor 650 और Continental GT 650 में मिलता है।
मिडलवेट क्रूजर में एलईडी हेडलैंप, एडजस्टेबल लीवर, ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स भी हैं।
ऑटाे एक्सपो 2023 में इन इलेक्ट्रिक कारों ने मचाई धूम