विराट कोहली के कलेक्शन में हैं कौन-कौन सी कारें
ऑडी के ब्रॉन्ड अंबेसडर होने के कारण विराट के पास ऑडी आरएस5 स्पोर्ट्स कार है।
ऑडी आरएस5 की कीमत करीब 1.11 करोड़ रुपये है।
लग्जरी कार बेंटले भी कोहली के गैराज में शामिल है। बेंटले की कॉन्टिनेंटल जीटी विराट के पास है।
बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी की कीमत करीब चार करोड़ रुपये है।
रेंज रोवर वोग भी विराट की पसंदीदा एसयूवी में से एक है।
इसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये के आस-पास है।
ऑडी आर8 एलएमएक्स विराट की कलेक्शन में सबसे तेज कार है।
ऑडी आर8 एलएमएक्स की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है।
कैसे चुनें अपने लिए सबसे अच्छी इलेक्ट्रिक कार?