दस लाख से कम कीमत वाली इन कारों में मिलता है सनरूफ फीचर

अमर उजाला

Thu, 15 December 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

सनरूफ वाली कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि दस लाख से कम कीमत में किन कारों में सनरूफ जैसा फीचर मिलता है।

Image Credit : सोशल मीडिया

ह्यूंदै की आई20 के टॉप वैरिएंट एस्टा में सनरूफ फीचर को दिया जाता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपये से शुरू होती है।

Image Credit : सोशल मीडिया

किया सोनेट के एचटीके प्लस वैरिएंट में सनरूफ मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.19 लाख रुपये है।

Image Credit : सोशल मीडिया

टाटा नेक्सन में सनरूफ फीचर मिलता है। इसके एक्सएम एस वैरिएंट में ये ऑप्शन मिलता है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 9.20 लाख रुपये है।

Image Credit : सोशल मीडिया

9.34 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाली होंडा जैज के टॉप वैरिएंट में सनरूफ का फीचर मिलता है।

Image Credit : सोशल मीडिया

डब्ल्यूआरवी के भी टॉप वैरिएंट वीएक्स में सनरूफ का फीचर मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है।

Image Credit : सोशल मीडिया

महिंद्रा एक्सयूवी 300 के डब्ल्यू-6 और इससे ऊपर के वैरिएंट में यह फीचर आता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होती है।

Image Credit : सोशल मीडिया

10.70 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत के साथ ह्यूंदै वेन्यू के एस एक्स और एस एक्स ऑप्शनल वैरिएंट में सनरूफ मिलता है।

Image Credit : सोशल मीडिया

मारुति ब्रेजा के जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में सनरूफ मिलता है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.30 लाख रुपये है।

Image Credit : maruti suzuki

जनवरी में लॉन्च हो सकती हैं बीएमडब्ल्यू की ये शानदार कारें

सोशल मीडिया
Read Now