अमर उजाला
Thu, 9 February 2023
सुजुकी मोटरसाइकिल की ओर से 250 सीसी सेगमेंट की बाइक्स को अपडेट दिया गया है।
कंपनी ने जिक्सर 250 और जिक्सर एसएफ 250 को नई पेंट स्कीम के साथ पेश किया है।
इनमें मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू, मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर-2 और मेटैलिक सोनिक सिल्वर के साथ ट्राइटन ब्लू का विकल्प दिया गया है।
इसके साथ ही इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। जिसमें टर्न बाय टर्न नेविगेशन, मिस कॉल अलर्ट जैसी जानकारी मिलती हैं।
बाइक्स में सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्ड 249 सीसी का इंजन मिलता है। जिसे फ्यूल इंजेक्शन के साथ जोड़ा गया है।
बाइक्स में एलईडी हैडलैंप और टेललैंप दिए गए हैं, जिससे रात के समय बेहतर रोशनी मिलती है।
बाइक्स की कीमत 1.95 लाख रुपये से 2.02 लाख रुपये के बीच रखी गई है।
बीएमडब्ल्यू ने पेश कीं दो नई एसयूवी, जानें खूबियां