अमर उजाला
Wed, 26 July 2023
मारुति वैगन आर देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है। जनवरी से जून के बीच इसकी 1.09 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है।
दूसरे पायदान पर भी मारुति की स्विफ्ट हैचबैक है। इसकी कुल 1.04 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई है।
तीसरे नंबर पर मारुति बलेनो है, इसकी एक लाख से ज्यादा यूनिट्स जनवरी से जून के बीच खरीदी गई हैं।
अगले नंबर पर टाटा नेक्सन है, जिसकी 87 हजार से ज्यादा यूनिट्स को पिछले छह महीने में खरीदा गया है।
नंबर पांच पर ह्यूंदै की क्रेटा एसयूवी है, जिसकी 82 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री बीते छह महीने में हुई है।
जनवरी से जून 2023 के बीच देश में 16.59 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई है।
लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में यह गाड़ी बनी पसंद, जानें डिटेल