अमर उजाला
Wed, 21 December 2022
मारुति ऑल्टो के10 को नवंबर में सीएनजी के साथ लॉन्च किया गया। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपये है।
एस प्रेसो सीएनजी को अक्तूबर में पेश किया गया था। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 5.90 लाख रुपये है।
स्विफ्ट का सीएनजी अवतार भी इसी साल अगस्त महीने में पेश किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये से शुरू होती है।
मारुति की सेडान डिजायर को साल 2022 में सीएनजी के साथ पेश किया गया था। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.23 लाख रुपये है।
बलेनो सीएनजी को भी अक्तूबर में लाया गया था। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.28 लाख रुपये है।
बलेनो के साथ ही एक्सएल6 को भी सीएनजी में पेश किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 12.24 लाख रुपये है।
नवंबर में टोयोटा ने ग्लैंजा को सीएनजी के साथ पेश किया था। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.43 लाख रुपये है।
टाटा ने टियागो एनआरजी को भी साल के आखिर में सीएनजी के साथ पेश किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 7.40 लाख रुपये से होती है।
टाटा ने टियागो और टिगोर को भी साल की शुरूआत में सीएनजी के साथ पेश किया था। इनकी एक्स शोरूम कीमत 6.35 लाख रुपये और 7.45 लाख रुपये है।
आखिरी दस दिनों में खरीद लें कार, इन पर मिल रहा लाखों का डिस्काउंट