पुराने इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने से पहले इन बातों को जान लीजिए

अमर उजाला

Mon, 30 September 2024

Image Credit : FREEPIK

देश में बीते कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। हालांकि, नए इलेक्ट्रिक वाहनों का दाम काफी ज्यादा होता है। 

Image Credit : FREEPIK

ऐसे में अगर आप किसी पुराने इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि बाद में कोई पछतावा न हो।

Image Credit : FREEPIK

पुराना इलेक्ट्रिक वाहन लेते वक्त उसे चलाकर देखें कि क्या आप आसानी से वाहन को नियंत्रित कर पा रहे हैं। 

Image Credit : FREEPIK

पुराने इलेक्ट्रिक वाहन को लेने से पहले उसकी सर्विस हिस्ट्री की सही तरीके से जांच करें। साथ ही यह भी देखें कि क्या कोई दिक्कत है या नहीं।

Image Credit : FREEPIK

पुराना इलेक्ट्रिक लेने से पहले उसकी बैटरी का प्रकार चेक करें। लीथियम ऑयन बैटरी काफी अच्छी मानी जाती है।

Image Credit : FREEPIK

पुराने इलेक्ट्रिक वाहन में रेंज कम होने की परेशानी हो सकती है, ऐसे में रेंज को लेकर एक बार जरूर जानकारी हासिल करें।

Image Credit : FREEPIK

अगर आप पुराना इलेक्ट्रिक वाहन ले रहे हैं तो पहले यह चेक कर लें कि आपके क्षेत्र में चार्जिंग ढांचा कैसा है, वरना बाद में दिक्कत हो सकती है।

Image Credit : FREEPIK

ईवी वाहन निर्माता बैटरी पर 5 से 8 साल तक की वारंटी देते हैं, ऐसे में ज्यादा पुराना इलेक्ट्रिक वाहन लेने से बचना चाहिए।

Image Credit : FREEPIK

बाइक राइडिंग करते वक्त इन बातों को रखें याद

FREEPIK
Read Now