TikTok की वेबसाइट से बैन हटा, क्या App में लगा ताला भी खुलेगा?

अमर उजाला

Sun, 24 August 2025

Image Credit : एएनआई

भारत में टिकटॉक की वेबसाइट 5 साल बाद दोबारा शुरू हो गई है। एप पर साल 2020 में प्रतिबंध लगाया गया था।

Image Credit : अमर उजाला

इसके साथ ही शॉपिंग वेबसाइट AliExpress से भी बैन हट गया है और ये भारत में अनब्लॉक हो गई है।

Image Credit : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स

TikTok की वेबसाइट तो खुल रही है, लेकिन एप गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है।

Image Credit : Freepik

टिकटॉक और उसकी पैरेंट कंपनी बाइटडांस ने भारत में एप की वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Image Credit : FREEPIK

टिकटॉक वेबसाइट की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब भारत-चीन रिश्तों में नरमी देखी जा रही है।

Image Credit : अमर उजाला नेटवर्क

हाल ही में पीएम मोदी और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात में सीमा पर शांति बनाए रखने, बॉर्डर ट्रेड खोलने और निवेश बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

Image Credit : अमर उजाला

ऐसे में उम्मीद बढ़ गई है कि भारत में इसके एप पर से भी जल्द ही प्रतिबंध हटा दिया जाए।

Image Credit : अमर उजाला

दूसरी ओर अमेरिका में टिकटॉक पर संकट गहराता जा रहा है। बाइटडांस को अमेरिका में अपने ऑपरेशंस बेचने या बैन का सामना करने का अल्टीमेटम मिला है।

Image Credit : ani

ऑनलाइन गेमिंग बिल से इन गेम्स का होगा 'The End'

AI
Read Now