अमर उजाला
Thu, 8 December 2022
बेहतर एवरेज के लिए कार की स्पीड को मेंटेन रखना चाहिए। शहरों में 40 और 50 किलोमीटर की स्पीड से कार चलाना फायदेमंद होता है।
हाइवे पर कार को तेज चलाने की जगह 90 और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चलाना चाहिए।
स्पीड मेंटेन रखने से बार-बार क्लच, ब्रेक और गियर नहीं बदलना पड़ता, जिससे एवरेज बेहतर होता है।
कभी-भी गलत गियर में कार को नहीं चलाना चाहिए। इससे इंजन पर भार पड़ता है। ऐसा करने पर 10 से 15 फीसदी ज्यादा तेल खर्च होता है।
रेड लाइट या लंबे जाम के दौरान कार का इंजन बंद कर देना बेहतर होता है। इससे भी पेट्रोल बचाया जा सकता है।
टायर में हवा सही रखने से भी एवरेज बेहतर होता है। कंपनी के मुताबिक ही टायरों में हवा भरवानी चाहिए।
समय पर सर्विस करवाना, इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर, एयर फिल्टर आदि बदलने से भी कार अच्छी एवरेज देती है।
सोनू सूद ने खरीदी BMW 7 सीरीज, जानें क्या हैं खूबियां