देश की टॉप-10 सबसे सुरक्षित कारें

अमर उजाला

Thu, 5 October 2023

Image Credit : volkswagon

  • भारतीय वाहन बाजार में कारों की सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा संजीदगी दिखाई दे रही है
  • ग्राहक और वाहन निर्माता दोनों जागरूक हुए हैं

Image Credit : volkswagon

यहां हम आपको ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग के आधार पर भारत की टॉप-10 सबसे सुरक्षित कारों के बारे में बता रहे हैं

Image Credit : Skoda

Volkswagen Virtus

फॉक्सवैगन वर्टस कॉम्पैक्ट सेडान ग्लोबल एनसीएपी में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने वाली पहली दो सेडान में से एक थी
Image Credit : volkswagon india

Volkswagen Virtus

वर्टस ने अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 34 में से 29.71 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में 49 में से 42 अंक हासिल किए
Image Credit : volkswagon india

Skoda Slavia

स्लाविया स्कोडा का फ्लैगशिप मॉडल है जिसने 2022 में पुरानी रैपिड सेडान को रिप्लेस किया
Image Credit : skoda india

Skoda Slavia

स्लाविया ने वर्टस के समान अंक हासिल किए

Image Credit : skoda india

Hyundai Verna

  • ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट से पता चला कि नई पीढ़ी की वर्ना का बॉडीशेल अस्थिर है
  • लेकिन वर्ना ने वयस्क यात्री सुरक्षा के लिए 34 में से 28.18 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 42 अंक मिले
Image Credit : Hyundai

Volkswagen Taigun

ताइगुन एसयूवी ने पिछले साल ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट को परफेक्ट 5-स्टार के साथ पास किया था
Image Credit : Volkswagen

Volkswagen Taigun

एसयूवी ने वयस्क और बच्चों दोनों के सुरक्षा उपायों में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की
Image Credit : सोशल मीडिया

Skoda Kushaq

  • स्कोडा कुशाक एसयूवी, तकनीकी तौर पर फॉक्सवैगन ताइगुन के जैसी है
  • इसने ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में समान 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है

Image Credit : सोशल मीडिया

Mahindra XUV700

  • महिंद्रा की फ्लैगशिप XUV700 एसयूवी पहले इसकी सबसे सुरक्षित कार थी
  • वयस्क यात्री सुरक्षा में शीर्ष सम्मान के साथ 5-स्टार रेटिंग और बाल यात्री सुरक्षा में 4-स्टार रेटिंग हासिल की थी

Image Credit : Mahindra

Mahindra XUV700

हालांकि, 57.69 अंकों के ओवरऑल सेफ्टी स्कोर के साथ, यह अब स्कॉर्पियो-एन की रेटिंग से थोड़ा कम है

Image Credit : Mahindra

Tata Punch

टाटा पंच ने ग्लोबल एनसीएपी में ओवरऑल 5-स्टार रेटिंग हासिल की
Image Credit : सोशल मीडिया

Tata Punch

  • वयस्क या बाल यात्री सुरक्षा कार्यक्रम की बात आती है तो सुरक्षा रेटिंग XUV700 के समान थी
  • हालांकि, पंच का ओवरऑल सेफ्टी स्कोर 57.34 अंक है
Image Credit : Tata Motors

Mahindra XUV300

ग्लोबल एनसीएपी में ओवरऑल 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल करने वाली महिंद्रा की तीसरी एसयूवी सब-कॉम्पैक्ट XUV300 है

Image Credit : सोशल मीडिया

Mahindra XUV300

इसे अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5-स्टार मिले जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सुरक्षा रेटिंग 4-स्टार थी
Image Credit : Mahindra

Mahindra Scorpio-N

ग्लोबल एनसीएपी में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने के बाद महिंद्रा की फ्लैगशिप स्कॉर्पियो-एन एसयूवी सूची में नौवें स्थान पर है

Image Credit : mahindra

Mahindra Scorpio-N

  • क्रैश टेस्ट में इसने 58.18 अंक हासिल किए, जिसमें एसयूवी ने वयस्क सुरक्षा में 5-स्टार रेटिंग हासिल की
  • लेकिन बच्चों की सुरक्षा में सिर्फ 3-स्टार रेटिंग हासिल की

Image Credit : Mahindra

Tata Altroz

हाई सुरक्षा रेटिंग वाली सबसे सुरक्षित कारों की इस सूची में अल्ट्रोज एकमात्र हैचबैक कार है
Image Credit : सोशल मीडिया

Tata Altroz

यह भारत की एकमात्र हैचबैक है जिसने ग्लोबल एनसीएपी में ओवरऑल 5-स्टार रेटिंग हासिल की है
Image Credit : सोशल मीडिया

Tata Altroz

अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में सफल रही, अल्ट्रोज ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में सिर्फ 3-स्टार हासिल किया
Image Credit : सोशल मीडिया

सितंबर में रही इन कंपनियों के दो पहिया वाहनों की मांग

सोशल मीडिया
Read Now