अमर उजाला
Thu, 8 December 2022
टाटा नेक्सन की नवंबर 2022 में 15871 यूनिट्स बिकीं। नेक्सन ने नवंबर में करीब 28 फीसदी बाजार अपने नाम किया।
मारुति ब्रेजा की नंबवर महीने में कुल 11324 यूनिट्स की बिक्री हुई। करीब 20 फीसदी शेयर के साथ यह दूसरे नंबर पर रही।
ह्यूंदै की वेन्यू 10738 यूनिट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। इसकी हिस्सेदारी करीब 19 फीसदी रही।
किया की सोनेट चौथे नंबर पर आई। नवंबर 2022 में इसकी कुल 7834 यूनिट्स की बिक्री हुई।
महिंद्रा की एक्सयूवी 300 इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही। एसयूवी की कुल 5903 यूनिट्स की बिक्री नवंबर में हुई।
निसान की मैग्नाइट की कुल 2397 यूनिट्स की बिक्री नवंबर महीने में हुई।
रेनो की काइगर भी 2278 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें नंबर पर रही।
होंडा लाने वाली है दो नए स्कूटर, जानें खासियत