अमर उजाला
Mon, 6 February 2023
जनवरी 2023 में मारुति ऑल्टो बिक्री के मामले में नंबर-1 पायदान पर रही। इसकी कुल 21411 यूनिट्स की बिक्री हुई।
दूसरे नंबर पर भी मारुति की वैगन आर रही। इसकी कुल 20466 यूनिट्स की बिक्री जनवरी 2023 में हुई।
इस लिस्ट में तीसरा नंबर स्विफ्ट का रहा। कंपनी ने इसकी कुल 16440 यूनिट्स की बिक्री की।
स्विफ्ट के बाद बलेनो की 16357 यूनिट्स जनवरी 2023 में बिकीं।
टाटा की नेक्सन इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर रही। कंपनी ने इसकी 15567 यूनिट्स की बिक्री की।
छठे नंबर पर ह्यूंदै की क्रेटा रही, इसकी कुल 15037 यूनिट्स की बिक्री जनवरी में हुई।
मारुति ब्रेजा इस लिस्ट में सातवे पायदान पर आई। कंपनी ने जनवरी में इसकी 14359 यूनिट्स की बिक्री की।
नेक्सन के बाद टाटा ने सबसे ज्यादा पंच की बिक्री की। जनवरी में पंच की 12006 यूनिट्स की बिक्री हुई।
ओला ला सकता है तीन नई इलेक्ट्रिक बाइक्स, जानें डिटेल